रांची विश्वविद्यालय में डॉ. मोहम्मद ज़ाकिर की पुस्तक ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन

रांची: रांची विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद ज़ाकिर की पुस्तक ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन किया।
कुलपति ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मार्गदर्शन पब्लिकेशन, रांची द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक यूजी, पीजी और एमबीए/बीबीए के छात्रों व शोधार्थियों के लिए व्यावहारिक और अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, निदेशक आईटी, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।
