कृषि शिक्षा और डिजिटल तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, फार्मस्काउट और YBN विश्वविद्यालय में हुआ MoU

रांची: कृषि शिक्षा को फील्ड रिसर्च और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में फार्मस्काउट (FarmScout) और YBN विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस, नामकुम के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ। इस समझौते का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में शोध, विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण और डिजिटल कृषि तकनीक को बढ़ावा देना है।

समझौते के तहत फार्मस्काउट और विश्वविद्यालय कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर फील्ड रिसर्च, शैक्षणिक गतिविधियों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के लिए मिलकर काम करेंगे। इससे कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को खेतों में जाकर वास्तविक कृषि परिस्थितियों को समझने और शोध कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग, किसानों की समस्याओं के अध्ययन और उनके लिए तकनीक आधारित समाधान विकसित करने की दिशा में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने पर जोर रहेगा। इससे कृषि शिक्षा को कक्षा से बाहर वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

फार्मस्काउट एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो तकनीक के माध्यम से किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य करता है। यह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उद्यम है।

YBN विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस के साथ यह सहयोग कृषि शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में संयुक्त गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। दोनों संस्थाओं के बीच यह पहल विद्यार्थियों और कृषि शोध से जुड़े लोगों को फील्ड आधारित अध्ययन एवं आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More