Ranchi News: सीआईपी में 21 दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम ‘संकल्प 2026’ शुरू

सीआईपी में ‘संकल्प 2026’ का शुभारंभ

रांची : कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (सीआईपी), बाहया में सोमवार को नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम ‘संकल्प 2026’ की समारोहपूर्वक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेयूटी के निदेशक (पाठ्यक्रम) स्नेह कुमार उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

मुख्य अतिथि स्नेह कुमार ने नवनामांकित विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत करते हुए कहा कि अगले तीन साल आपके जीवन की दिशा व दशा में बदलाव का महत्वपूर्ण समय है। अनुशासन में रहकर संयमित ढंग से पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि गत वर्ष जेयूटी के केंद्रीकृत टीएनपी के माध्यम से तीन हजार विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है।

उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम में अलग से रीजनल लैंग्वेज, यथा मराठी और तमिल तथा फॉरेन लैंग्वेज में जर्मन व जापानी भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। श्री कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान का होना ही आपको कुशल इंजीनियर बना सकता है। उन्होंने कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इसके पूर्व कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, सीआईटी की उपप्राचार्य रसिका नवनीत सिंह, डॉ. रणवीर कुमार ने संस्थान की गतिविधियों, प्लेसमेंट, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, इंटरप्रेन्योर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम में सीआईटी के प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, सीएओ संतोष महतो, सीआईपी के प्राचार्य डॉ. एन. के. यादव, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डीन प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ. विकास कुमार सिंह, विनोद यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। बता दें कि कार्यक्रम में नवनामांकित विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे। मंच संचालन प्रो. साकेत ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. के. यादव ने किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More