रांची से दरभंगा जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय चुनावी दौरा शनिवार को  झारखंड में समाप्त हो जायेगा।

4 मई को मोदी 9:30 बजे रात्रि विश्राम के बाद राजभवन से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पृष्ठं करेंगे। 9:50 बजे रांची एयरपोर्ट से पलामू के लिए उड़ान भरेंगे और फिर 11:00 बजे रांची एयरपोर्ट से चियांकी एयरपोर्ट लैंड करेंगे।

वहां जनसभा को सम्बोधित करने बाद 11:45 बजे पलामू से लोहरदगा के लिए उड़न भरेंगे। 12:45 बजे लोहरदगा में कार्यक्रम करने के बाद 1:30 बजे लोहरदगा से रांची और फिर 2:00 बजे रांची से दरभंगा के लिए रवाना होंगे।

राम मंदिर निर्माण के बाद उनका यह पहला चुनावी दौरा है। शुक्रवार को उन्होंने ने चाईबासा में जन सभा को सम्बोधित किया था और रांची में रोड शो किया था। चुनाव की दृष्टि से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह महज संयोग है जब मोदी रांची में थे उसी दिन झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस याचिका को झारखंड उच्च न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया जिसमे उन्होंने ईडी द्वारा अपनी गिरफ़्तारी को चुनौती दी थी।  

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More