सहायक पुलिस कर्मियों के घेराव का समर्थन देने पहुंचे देवेन्द्रनाथ महतो पर लाठी चार्ज

रांची: सहायक पुलिस कर्मियों के घेराव का समर्थन करने पहुंचे देवन्द्रनाथ महतो का पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रुप से घायल होने की खबर है, देवेन्द्रनाथ महतो तो तत्काल रिम्स रांची रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल स्थिति खतरे के बाहर बतायी जा रही है. आपको बता दें कि सहायक पुलिस कर्मी पिछले दो जुलाई से मोराबादी मैदान में धरने पर बैठे हैं. आज उनके द्वारा सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम था, देवेन्द्रनाथ महतो भी सहायक पुलिस कर्मियों को अपना समर्थन देने पहुंचे थें. लेकिन इसी बीच सहायक पुलिस कर्मी बैरक को तोड़ अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो गयी, और इसी अफरातफरी में सुरक्षाकर्मियों के द्वारा अंधाधून लाठीचार्ज किया गया, देवेन्द्र नाथ महतो भी इसी लाठी चार्ज का शिकार हो गयें. प्रत्यशदर्शियों का दावा है कि सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियोंके द्वारा सहायक पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गयी है

सरकार के साथ वार्ता, वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी का आश्वासन

हालांकि इस बीच सरकार और सहायक पुलिस कर्मियों के बीच वार्ता भी हुई, जिसमें सरकार ने अनुबंध अवधि में एक वर्ष सेवा विस्तार, आरक्षण का लाभ और वेतन में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है. झारखंड पुलिस के एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More