Palamu News: पौधा दान कर मनाई विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी का जन्मदिन, स्वच्छ-हरित भारत का दिया संदेश


पलामू: नावा बाजार में पर्यावरणविद् एवं ट्री मैन डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक प्रजाति के चंदन तथा थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नावा बाजार स्थित प्रसिद्ध ताली चेढ़ीधाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने पौधरोपण किया। साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाई गई। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

डॉ. कौशल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि निर्माण और देवताओं के अभियंता के रूप में माना जाता है। सृष्टि के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रकृति और जंगलों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की होड़ में मानव द्वारा जंगलों की कटाई और प्रदूषण बढ़ाने से पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का उल्लेख करते हुए लोगों से स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

ताली चेढ़ीधाम के सचिव उदय महतो ने धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने डॉ. कौशल किशोर जायसवाल द्वारा प्रतिवर्ष यहां पौधरोपण किए जाने की सराहना की।

मौके पर संतोष मेहता, अनुज कुमार, सत्येंद्र मेहता समेत कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More