Palamu News: सुदिव्य कुमार सोनू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए झामुमो कार्यकर्ता


छतरपुर, पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर विकास विभाग के मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें पुष्प अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर चंदन प्रकाश सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू बेहद सरल और सहज स्वभाव के नेता थे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और उनके समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते थे। ऐसे सरल स्वभाव के व्यक्ति का असमय चले जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू केवल पार्टी के बीच ही नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच भी अपने व्यवहार-कुशलता के कारण लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों को गहरा आघात पहुंचा है। उनका जाना लंबे समय तक खलेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनुज कुमार सिंह, परशुराम पासवान, महादेव सेन, मनौव्वर आलम सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More