रक्तदान में आगे आए पुलिस अधिकारी, जिलेवासियों से भी की रक्तदान की अपील

पाकुड़। जिले में आयोजित विशेष रक्तदान अभियान के तहत पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी अथवा ऑपरेशन के दौरान मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदान कर हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 18, 24 और 28 सितंबर को आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोग आगे आएं और जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का किया गया एक रक्तदान किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है।

आपकी एक छोटी-सी पहल किसी की जिंदगी बचा सकती है। आइए, रक्तदान महादान में सहभागी बनें।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More