2027 तक बजेगा नरेंद्र मोदी की जीत का डंका!

रांची: 2027 तक मोदी का दबदबा बना रहेगा और इसकी भविष्यवाणी 10 साल पहले ही पंडित रामदेव पांडेय द्वारा किया जा चुका है। रांची के अखबारो में 16 मई 2014 में भाजपा दल से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के सत प्रतिशत सफलता मिलने की भविष्यवाणी रांची के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित रामदेव पांडेय ने की थी अर्थात् देश के 16वें प्रधानमंत्री बनेंगे।इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि उनका लोहा पूरी दुनिया मानेगी।
चंद्र की महादशा का खेल: पंडित रामदेव पांडेय ने ने जानकारी दी थी कि चंद्र की महादशा में मोदी चल रहे हैं जो उनके भविष्य के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होने वाली है। साल 2010 से ही चंद्र की महादशा शुरू हुई थी जो 2010- 2017 तक रही जिसके फलस्वरूप उन्हें निरंतर सफलता प्राप्त हुई और आगे भी प्राप्त होंगी। भाग्य के मालिक केतु- बुध के साथ होकर आमदनी के घर में उच्च बुध के साथ स्वगृही है जो उन्हें प्रधानमंत्री तक के पद पर पहुंचने में सहयोग प्रदान करेगा।
मोदी पर चंद्र की महादशा 2020 तक रहेगी, जो भाग्य के मालिक की अनुकूल दशा है और 2027 तक नरेंद्र मोदी का डंका बजेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च 1980 में जब बेंगलुरु में भाजपा की नींव रखी गई थी। यह संयोग है कि भाजपा भारत और मोदी की राशि एक ही है।
कांग्रेस द्वारा कालांतर में बीजेपी को मुश्किल में डालने का योग:
पंडित रामदेव पांडेय ने अपने ज्योतिषीय गणना में कहा था कि राहुल गांधी के राजगद्दी पर मिथुन लगन में चंद्र में बुध की दशा के कारण खतरा है जो उन्हें सत्ता से दूर कर देगी परंतु कालांतर में मोदी को मुश्किल में डालने का योग है। पण्डित जी के क्रिकेट वर्ल्डकप की भी भविष्य वाणी सही रही, जब पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने अपनी जीत दर्ज की थी।
मंगल की शुभ दशा के बाद क्या राहू बदल देगी नरेंद्र मोदी की राजनीतिक सत्ता:
2027 के बाद राहू की महादशा शुरू होगी जिसके कारण प्रधानमंत्री के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। संभवतः भारत की सत्ता व प्रधानमंत्री के पद को उन्हें छोड़ना भी पड़ सकता है।
