भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मृत्युंजय शर्मा और अन्य

 
 
रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘आ अब लौट चले’ के तहत भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैड़को कार्यकर्ताओं ने मंगलवार के दिन  कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 
 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी के प्रति  जिस प्रकार युवाओं का रुझान बढ़ा है यह उसी का परिणाम है कि युवाओं को कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा हो रहा है और देश के प्रधानमंत्री के झूठ और प्रपंच से लोग अब उब चुके है और कांग्रेस की और अपना रूख कर रहे है हम तमाम लोगों का हम कांग्रेस परिवार में स्वागत और हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे समय में पुराने साथियों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।  

कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण के उपरांत मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि  भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रहे है। भ्रष्टाचार पर दुहाई देने वाली भाजपा अब पूरी तरह भ्रष्टाचारियों को सम्मान दिया जा रहा है। महंगाई से जनता ऊब चुकी है, देश के प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ और प्रपंच रच रहे है और यही कारण है कि भाजपा में दम घुट रहा है और राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया हूं।

पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व मजबूत है, इनके नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ रहा है यही कारण है कि हम अपनी सारी नाराजगी छोड पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से गोतम कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री, हीरा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मंडल, दिनबन्धु महतो जिला कार्यकारी, कैलाश शर्मा मंडल महामंत्री युवा, अक्षय माहथा मंडल मंत्री, जीमुत वाहन महतो जिला मंत्री, विश्वजीत बनर्जी जिला कार्यकारा, सौरभ कुमार, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष, अभिषेक कुमार, राकेश महतो, गुहीराम, नरेश महतो, गंगाधर कर, दुर्गा केवट, संतोष बाउरी, सुकदेव हंसदा, दीपक सिंह, रूपेश ठाकुर सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More