लोकसभा चुनाव 2024: गोड्डा की बाजी किसके हाथ! निशिकांत का चौका या प्रदीप यादव ने रोक लिया मोदी रथ

रांची: सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का शोर समाप्त हो गया, अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी है, इस भीषण गर्मी में भी चाय की चुस्कियों के साथ संभावित सरकार की तस्वीर को उकेरा जा रहा है, हर किसी की अपनी दलील और अपने आंकड़ें है. खास बात यह है कि जहां राष्ट्रीय मीडिया के एक्जिट पोल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनायी जा रही है, वहीं सोशल मीडिया की ओर से भाजपा की सीटों में कमी का दावा किया जा रहा है, हालांकि सोशल मीडिया के अनुसार भी पीएम मोदी की वापसी की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है, लेकिन भाजपा की सीटों में अच्छी खासी कमी का दावा जरुर किया जा रहा है, इस प्रकार दोनों ही हालत में पीएम मोदी की तीसरी बार ताजपोशी की संभावना तो है, तो लेकिन संख्या बल क्या होगा, इसको लेकर अलग अलग आकलन है.

एक्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा को तीन से चार सीटों का नुकसान

यदि बात हम झारखंड की करें तो तमाम एक्जिट पोल में भाजपा को तीन से चार सीटों का नुकसान बताया जा रहा है, लेकिन यहां हम उन एक्जिट पोल के विपरीत उस जमीनी संघर्ष को समझने की कोशिश करेंगे, जिसकी अनुगूंज झारखंड की गलियों और खेत-खलिहानों से निकलती दिखी. इसी कड़ी में आज हम बात गोड्डा संसदीय सीट की करेंगे, जहां झारखंड भाजपा के सबसे चर्चित सांसद और अपने बयानों के लेकर अखबारों की सुर्खियों में रहे निशिकांत दुबे अपनी चौथी पार का हुंकरा भर रहे हैं, और उनके सामने एक बार फिर वही प्रदीप यादव मुकाबले में हैं, जो इसके पहले भी वर्ष 2014 और 2019 में निशिकांत की राह रोकने की असफल कोशिश कर चुके हैं. हालांकि तब वह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के बनैर तले मैदान में थें, लेकिन इस बार बाबूलाल खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है और उनका सिपहसलार प्रदीप यादव निशिकांत दुबे को तीसरी बार अखाड़े में चुनौती पेश कर रहे हैं.

भाजपा के अंदर से चुनौती 

बदलाव सिर्फ इतना ही नहीं हुआ है कि इस बार प्रदीप यादव बाबूलाल के सिपहसलार की भूमिका के बजाय कांग्रेसी उम्मीदवार के रुप में सामने है, निशिकांत की चुनौती इस बार खुद भाजपा के अंदर से भी उठती दिख रही है. उनके पुराने सहयोगी रहे और संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम विनोदानंद झा के परपोते और मधुपुर विधान सभा से वर्ष 2000 में भाजपा के टिकट पर ताल ठोक चुके कृष्णनंदन झा के पोते भी इस बार निशिकांत की राह को मुश्किल बनाते दिख रहे हैं.
यहां याद रहे कि जब वर्ष 2009 में निशिकांत दुबे ने गोड्डा के सियासी अखाड़े में इंट्री की थी, तब अभिषेक झा की गिनती उनके सबसे विश्वसनीय सहयोगी के रुप में होती थी. इस बार भी निशिकांत दुबे ने अपने चुनावी हलफनामें में जिस एक करोड़ रुपये की उधारी का जिक्र किया है, उसमें भी यह दावा किया गया है कि यह उधारी उन्हे अभिषेक झा से मिली है, हालांकि अभिषेक झा इससे साफ इंकार कर रहे हैं, उनका दावा है कि यदि य़ह उधारी उन्होंने निशिकांत दुबे को दी है, तो निशिकांत दुबे के पास इसका प्रमाण भी होगा? अभिषेक झा का सवाल है कि कहीं यह उधारी पूजा सिंघल से जुड़े अभिषेक झा से तो नहीं नहीं ली गयी है. मजे की बात यह है कि निशिकांत दुबे यह पत्ता खोलने को तैयार नहीं है कि उन्हे एक करोड़ की उधारी देने वाला अभिषेक झा कौन है?

अगड़ी जातियों के साथ ही पंडा समाज का वोट निर्णायक

खैर, यहां हम अभिषक झा की चर्चा इसलिए नहीं कर रहे हैं कि एक करोड़ की राशि कथित रुप से निशिकांत दुबे की दी गयी है, दरअसल अभिषेक झा की चर्चा इसलिए हो रही है, कि इस बार अभिषेक झा की इंट्री से निशिकांत दुबे का बना-बनाया समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है. अब तक गोड्डा संसदीय सीट का देवधर विधान सभा से निशिकांत को मजबूत सियासी बढ़त मिलती रही है. लेकिन इस बार अभिषेक झा की इंट्री के कारण अगड़ी जातियों के साथ ही पंडा समाज का वोट भी हाथ से निकलता दिख रहा है. निशिकांत दुबे की दूसरी मुसीबत देवघर के प्रथम मेयर रहे बबलू खवाड़े की इंट्री भी रही है, ध्यान रहे कि देवघर वर्तमान मेयर रीता राज इसी बबूल खवाड़े की पत्नी हैं. और बबलू खवाड़े भी कभी निशिकांत के अभिन्न सहयोगी माने जाते थें, जबकि इस बार बबलू खवाड़े की भूमिका बदल चुकी है. इस हालत में सवाल खड़ा होता है कि क्या तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निशिकांत दुबे देवघर के किले को बचा ले गयें या फिर अपने सबसे मजबूत किले देवघर से ही पिछड़ने का खतरा मौजूद है. 

मधुपुर विधान सभा में क्या होगा?

निशिकांत दुबे की एक चुनौती मधुपुर विधान सभा की सीट भी है. पिछले कई चुनावों से मधुपुर से निशिकांत को एक हद तक ठीक-ठाक वोट मिल जाता था, लेकिन इस बार मधुपुर की परिस्थितियां भी बदली नजर आ रही है, और उसके किरदार है, मधुपुर से पूर्व भाजपा विधायक राजपालिवार. हालांकि राजपालिवार दुमका में सीता सोरेन की जीत के लिए खून-पसीना बहाते देखें गयें, लेकिन मधुपुर में सक्रियता नहीं देखी गयी, तो क्या देवघर की तरह मधुपुर विधान सभा में भी कोई खेल हो गया? सियासी जानकारों की मानों को इस बार निशिकांत दुबे प्रदीप यादव से ज्यादा भाजपा के अंदर के भीतरघात के लड़ते ज्यादा दिख रहे थें, हालत यह थी कि उनका पूरा चुनावी कमान भाजपा कार्यकर्ताओं के बजाय परिजनों के हाथ में सिमटा नजर आया.
यहां याद रहे कि जैसे ही कांग्रेस की ओर से  दीपिका पांडे के हाथ से टिकट लेकर प्रदीप यादव को मैदान में उतारने की चर्चा हुई थी, निशिकांत दुबे यह दावा किया था कि यदि प्रदीप यादव अखाड़े में उतरते हैं, तो उनके लिए राह बेहद आसान होगी, उन्हे अपना प्रचार प्रसार करने की भी जरुरत नहीं होगी. लेकिन जैसे ही चुनावी संग्राम की शुरुआत हुई, निशिकांत दुबे अपनी पत्नी और बेटे के साथ इस तपती धूप में सड़कों पर संघर्ष करते नजर आयें. और इसका कारण था इस बार गोड्डा का बदला सियासी मिजाज.  एक तरफ अभिषेक झा और बबलू खवाड़े की इंट्री से अगड़ी जातियों में सेंधमारी का खतरा और दूसरी तरफ 18 फीसदी यादव, 18 फीसदी मुस्लिम और 10 फीसदी आदिवासी मतों की गोलबंदी के कारण गहराता सियासी संकट. निशिकांत दुबे का संकट यह भी है कि इस सियासी संग्राम में ना तो बाबूलाल मरांडी खड़ा नजर आयें और ना ही अर्जुन मुंडा, जबकि गोड्डा संसदीय सीट पर करीबन 10 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं. इधर कल्पना सोरेन की इंट्री कारण के आदिवासी मतदाताओं के बीच जबरदस्त गोलबंदी देखने को मिली. prdeep yadavकुल मिलाकर इस बार गोड्डा की बाजी किसके हाथ रहने वाली है, इसकी भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि जीत की बाजी जिसके भी हाथ जाये, हार जीत का अंतर बेहद कम होगा, यह ना तो वर्ष 2014 और ना ही 2019 का चुनावी संघर्ष है, जहां सब कुछ निशिकांत के पक्ष में खड़ा नजर आया था. इस हालत में यदि बाजी पलट भी जाय तो आश्चर्य नहीं होगा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More