Lohardaga News: सेरेंगदाग में पांच दिवसीय युवा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

लोहरदगा। सेरेंगदाग खनन क्षेत्र अंतर्गत युवा क्लब, सेरेंगदाग द्वारा हिंडाल्को सीएसआर के सहयोग से पांच दिवसीय युवा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरीय खान प्रबंधक अखिलेश सिन्हा, खान प्रबंधक (बी) ऋषभ गौरव और उप मुखिया बीरेन्द्र उरांव की अगुवाई में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मौके पर वरीय खान प्रबंधक अखिलेश सिन्हा ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमें अनुशासन एवं बेहतर तालमेल सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
खान प्रबंधक, सेरेंगदाग (बी) ऋषभ गौरव ने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा खेल को अपना करियर बनाकर भी आगे बढ़ सकते हैं।
अभय भारती ने आयोजन समिति को बधाई दी और प्रतियोगिता का आयोजन पूरी निष्पक्षता के साथ कराने की सलाह दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैच खेले गए। इसमें एफसी लास्ताड़ ने एसटी ब्रदर्स को 1-0 से हराया। बेती की टीम ने जय सरना कुरकुरिया देवाकी, डीएफसी इटा ने ऑरेंज क्लब आर्मी तथा एसटी कुराग ने युवा टीम मैलापाट को क्रमशः 1-0 से हराकर अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच में रेफरी की भूमिका राजेश उरांव एवं राजकुमार उरांव ने निभाई, जबकि साइड लाइन मैन के रूप में रामविलास उरांव एवं जीवन उरांव सक्रिय रहे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ में इनकी रही उपस्थिति
प्रतियोगिता के आयोजन में युवा समिति, सेरेंगदाग के उप मुखिया बीरेन्द्र उरांव, मार्गदर्शक शिवलाल उरांव, रामविलास उरांव, आनंद, मनीष, बिपति उरांव, ब्रजकिशोर, बाबूलाल उरांव, जीवन उरांव, पवन, मनोज सिंह और दिनेश मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में हिंडाल्को के अधिकारी अभय तांती, अजय सिंह, नवनीत जायसवाल, पवित्रो पाणिग्रही, कुणाल कुमार, एएनएम रीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
