Lohardaga News: दो अलग-अलग घटनाओं में हिरण उरांव और फेरीवाले छोटन राय की मौत

लोहरदगा। बिजली ऑफिस मंदिर के समीप देर रात हुई सड़क हादसे में हिरण उरांव की मौत हो गई। वह रामवृक्षु उरांव के पुत्र और ग्राम हिरहि हारा टोली के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हिरण उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें प्रशासन की मदद से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
बरवाटोली के समीप फेरीवाले की मौत, अचानक गिर पड़ा था युवक
लोहरदगा। शहर के बरवाटोली के समीप शनिवार सुबह एक फेरीवाले की अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 27 वर्षीय छोटन राय, पिता लाल मोहम्मद राय, ग्राम झारोवा हरसिडीह, जिला मोतिहारी (बिहार) निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छोटन राय फेरी लगाकर रुई और गद्दा बनाने का सामान बेचने का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह साइकिल लेकर पैदल बरवाटोली के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। उन्हें सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के लोहरदगा जिलाध्यक्ष समशुल अंसारी, समाजसेवी सैय्यूब अंसारी, सांसद प्रतिनिधि सोनू कुरैशी और एसआई रमेश सिंह सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
