विधान सभा चुनाव 2024-जयराम के निशाने पर बाधमारा! दो टाईगरों का प्रतिष्ठा का सवाल

गिरिडीह: छात्र राजनीति से सियासत की दुनिया में शतरंजी चालों का मुकाबला कर रहे टाईगर जयराम  को भले ही गिरिडीह के अखाड़े में चुनावी सफलता हाथ नहीं लगी हो. लेकिन मथुरा महतो और चन्द्रप्रकाश चौधरी जैसे कुर्मी पॉलिटिक्स से धुरंघरों की मौजदूगी में 3,47,322 वोट हासिल कर 
आने वाले तूफान का संकेत तो दे ही दिया है. किसी भी निर्दलीय उम्मीदवार के लिए अपने पहले ही प्रयास में तीन लाख वोटों के पार जाना एक बड़ी सफलता है, जिससे उसके सियासी इकबाल और मजबूत जमीनी आधार का पता चलता है. ध्यान रहे कि हार के बावजूद जयराम महतो ने डुमरी और गोमिया विधान सभा में शानदार प्रर्दशन किया. डुमरी में 90541 और गोमिया में 70828 वोट लाकर चन्द्रप्रकाश चौधरी और मथुरा महतो दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, इसके साथ ही बेरमो, टुंडी और बाधमारा में भी शानदार प्रदर्शन किया.

बाधमारा विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा में मजबूत प्रत्याशी की खोज

यहां याद दिला दें कि बाधमारा वह विधान सभा है, जहां से भाजपा के ढुल्लू महतो विधायक और धनबाद लोकसभा से प्रत्याशी थें. ढुल्लू महतो को धनबाद में जीत मिली है, इस प्रकार आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा के सामने बाधमारा से मजबूत प्रत्याशी की खोज होगी, वहीं लोकसभा चुनाव में बाधमारा विधान सभा से 46272 वोट हासिल करने वाले जयराम के सामने इस सीट को अपनी पार्टी के खाते में डालने की चुनौती. यानि आगामी विधान सभा चुनाव में बाधमारा झारखंड के दो-दो टाईगरों की प्रतिष्ठा का सवाल होगा. एक के सामने इस सीट को भाजपा के खाते में रखने की चुनौती होगी तो दूसरे सामने अपने पाले में डाल कर अपने आप को असली टाईगर साबित करने की चुनौती.

आप को असली टाईगर साबित करने की चुनौती

क्योंकि लोकसभा चुनाव के मुद्दे भले ही विधान सभा चुनाव से अलग हो, लेकिन लोकप्रियता का पैमाना तो जरुर है, वैसे भी लोकसभा चुनाव पर बहुत हद तक राष्ट्रीय मुद्दों का असर रहता है, और बहुत हद तक जयराम की असफलता की वजह भी यही है, विधान सभा चुनाव तो मुख्य रुप से स्थानीय मुद्दों पर केन्द्रीत होगा, 1932 का खतियान और विस्थापन एक बड़ा मुद्दा होगा, इस हालत में 46272 तो काफी आगे जा सकता है और यदि वाकई जयराम बाधमार को अपनी झोली में डालने में सफल रहते हैं, तो यह भाजपा के साथ ही ढुल्लू महतो के लिए भी एक बड़ा झटका होगा.  

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More