झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान का आयोजन

 
राँची : विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर, झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। 
 
इस चर्चा की शुरुआत करते हुए विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल किशोर ने बौद्धिक संपदा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, “विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का उद्देश्य लोगों को पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, और अन्य बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे इस मूल्यवान संपदा को समझें और संरक्षित करें।”  वर्ष 2024 की थीम पर चर्चा करते हुए शिक्षा स्कूल के डीन, प्रोफेसर तपन कुमार बसंतिया ने कहा, “विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस 2024 एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे हम समझ सकते हैं कि बौद्धिक संपदा कैसे नवाचारिक और रचनात्मक समाधानों को प्रोत्साहित करती है और एक साझा भविष्य के निर्माण में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।” चर्चा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग के ही अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों के जीवन में बौद्धिक संपदा की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
 
 इस व्याखान में सभी छात्रों को अपनी भूमिका को समझने और बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को समझने का अवसर मिला। इस चर्चा में शिक्षा विभाग के अन्य संकाय सदस्य यथा डॉ. शशि सिंह, डॉ मानवी यादव, डॉ विजय कुमार यादव, डॉ नीरा गौतम, डॉ मनोहर कुमार दास, श्रीमती एंजेल नाग, डॉ. शिल्पी राज, डॉ रामकृष्ण रेड्डी तथा श्री सुमंता हलदर  ने भी उक्त विषय पर बहुमूल्य विचार व्यक्त किये, साथ ही शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी इस चर्चा में सक्रिय सहभागिता की।
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More