Koderma News: बागीटांड स्टेडियम में एनसीसी कैडेटों का शानदार युद्धक प्रदर्शन

कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू, कीर्ति चक्र ने उत्कृष्ट कैडेटों को किया सम्मानित, जे.जे. कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
कोडरमा: बागीटांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XII) के आठवें दिन बागीटांड स्टेडियम में भव्य परेड, युद्धक प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू, कीर्ति चक्र ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन की छह कंपनियों के शानदार मार्च पास्ट से हुई। ऑनरेरी कैप्टन बाना सिंह परमवीर चक्र कंपनी, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद परमवीर चक्र कंपनी, कर्नल नाइक अल्बर्ट एक्का परमवीर चक्र कंपनी, रानी झांसी कंपनी, जोजिला कंपनी और बसंतरा कंपनी के कैडेटों ने मार्च पास्ट के दौरान अनुशासन, समन्वय, आत्मविश्वास और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया।
इसके बाद कैडेटों ने बेयोनेट फाइटिंग का रोमांचक प्रदर्शन किया। सूबेदार जतरू तिर्की के मार्गदर्शन में गर्ल कैडेटों ने प्रभावशाली प्लाटून अटैक का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कैडेटों ने टीमवर्क, सामरिक समन्वय, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित
युद्धक प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू, KC ने CATC-XII के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया।
बेस्ट इन ऑब्स्टेकल्स में जे.जे. कॉलेज के कैडेट हरिओम दास और सीएच प्लस-2 की कैडेट काजल विजेता रहीं। बेस्ट बेयोनेट अटैकर ट्रॉफी सीएच प्लस-2 के कैडेट राज सिंह ने हासिल की। बेस्ट फायरर वर्ग में आरएलएसवाई कॉलेज के कैडेट राजा कुमार और जे.जे. कॉलेज की कैडेट रितु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
बेस्ट कैडेट श्रेणी में जे.जे. कॉलेज के एसीए अमर साव, बरही कॉलेज के बीसीए रोशन कुमार और जे.जे. कॉलेज के बीसीए शफाक नाज को सम्मानित किया गया। निशान टोली में सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेट अमन, हर्ष और विवेक ने उत्कृष्ट टीमवर्क एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया।
संस्थागत पुरस्कार में सैनिक स्कूल तिलैया के एनसीसी कैडेटों को ‘सिंबल ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। वहीं, एसडब्ल्यू गर्ल्स कैटेगरी में जे.जे. कॉलेज को भी ‘सिंबल ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया गया। विशेष सम्मान के तहत जे.जे. कॉलेज की अंडर ऑफिसर रितु सिंह को RDC-2025 में भागीदारी के लिए 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
CATC-XII की ओवरऑल चैंपियनशिप जे.जे. कॉलेज ने अपने नाम की।
प्रशिक्षण स्टाफ की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में संयुक्त प्रशिक्षण शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. बिजेंद्र कुशवाहा, लेफ्टिनेंट सी.के. दुबे, लेफ्टिनेंट राधिका, बटालियन के सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार सुमेर सिंह, नायब सूबेदार शशि कुमार और जीसीआई शिवानी शर्मा सहित पीआई स्टाफ, जेसीओ, एनसीओ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
45 झारखंड बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार और दिग्विजय कुमार सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच संचालन लेफ्टिनेंट चंदन कुमार दुबे, सैनिक स्कूल तिलैया ने किया।
संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजित इन गतिविधियों में कैडेटों ने अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, साहस, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने एनसीसी के आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ की भावना को उजागर किया।
