Koderma News: MMDR संशोधन कानून के विरोध में झामुमो का धरना, जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों की उठी आवाज

कोडरमा। केंद्र सरकार के MMDR संशोधन कानून के विरोध में कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव और सचिव उमेश यादव ने किया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने की, जबकि संचालन जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने किया।

जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की उठी आवाज

धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और MMDR संशोधन कानून को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वक्ताओं ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा की आवाज उठाई।

कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शालिनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार पांडेय, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव, पवन माइकल कुजूर, संतोष कुमार साव, दीपक कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग

धरना के माध्यम से केंद्र सरकार से ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई, जिनसे झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकारों एवं जनहित पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड के अधिकारों से समझौता मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती और उसके संसाधनों से जुड़े हितों की आवाज आगे भी मजबूती से उठाई जाती रहेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

एक दिवसीय धरना में झामुमो महिला जिला अध्यक्ष ओनम प्रिया, कोडरमा प्रखंड सचिव उमेश यादव, संगठन सचिव इरफान अंसारी, निर्मला तिवारी, गुड़िया देवी, संतोष साव, मिलन शाहबादी, दिलीप शर्मा, बृजनंदन यादव, रामचन्द्र यादव, सहदेव यादव, बसंती देवी, मुन्नी मुंडा समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक विरोध और संघर्ष का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More