Koderma News : आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा पर रवाना हुआ झुमरी तिलैया का श्रद्धालुओं का दल

कोडरमा। झुमरी तिलैया से आदि कैलाश एवं ओम पर्वत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। यात्रा को लेकर सभी यात्रियों में उत्साह है। दल में मनीष पहाड़ी, पप्पू श्रीवास्तव, राजू पंडित, शुभम कपसिमे, कुणाल कपसिमे, मुकेश कुमार, आयुष वैस्कियार, सोनू पहाड़ी, आकाश लोहानी, गौरव लोहानी, सुदेश राम, सुनील सोनकर, मिक्कू सेठ, अजय कुमार, विकास भदानी एवं संदीप सेठ शामिल हैं।
यात्रियों ने आदि कैलास के दर्शन एवं ओम पर्वत के पवित्र स्वरूप का दर्शन करने की इच्छा के साथ यात्रा शुरू की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी को मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
