Koderma News: जीवन जीविका सुरक्षा कार्ड को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य जांच में मिलेगी आर्थिक सहायता

कोडरमा। नया सवेरा एलपीएस फाउंडेशन के तत्वावधान में लखीबागी स्थित वसुंधरा गार्डन में जीवन जीविका सुरक्षा कार्ड को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों से फाउंडेशन से जुड़े प्रखंड समन्वयकों ने हिस्सा लिया। उन्हें जीवन जीविका सुरक्षा कार्ड बनाने की प्रक्रिया और इसके लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में बताया गया कि जीवन जीविका सुरक्षा कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को प्रयोगशाला जांच और विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच में निर्धारित प्रावधान के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सिटी स्कैन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा जांच शामिल हैं।

बताया गया कि जांच पर मिलने वाली 30 से 40 प्रतिशत तक की सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यशाला में रांची से पहुंचे राज्य समन्वयक आशीष चटर्जी, राज्य सहायक रामजतन साहू और एमआईएस कशिश कुमारी ने जीवन जीविका सुरक्षा कार्ड की उपयोगिता और इसके लाभ की जानकारी दी। जिला समन्वयक प्रियंका बख्शी ने जिले में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए समुचित प्रयास करने पर जोर दिया।

कार्यशाला में विभिन्न प्रखंडों के समन्वयक और पंचायत समन्वयकों के अलावा प्रियंका बख्शी, रोहित कुमार, साधना कुमारी, रामानंद पांडे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More