Koderma News: इंदरवा में वन विभाग की कार्रवाई, 2 टन अवैध ढिबरा लदा जीप जब्त

कोडरमा: रविवार को वन विभाग की टीम के द्वारा रेंजर के नेतृत्व में ढिबरा लदे एक कमांडर जीप वाहन को कोडरमा के इंदरवा के ढेबुआडीह रेलवे पुल के समीप से जब्त किया गया। इस मामले में चालक भागने में सफल रहा है। बाबत बताया जाता है कि रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम के द्वारा उक्त वाहन को जब्त किया।
वाहन में जंगल से ढिबरा लोड करके तिलैया की तरफ जा रहा था, तभी इंदरवा ढेबुआडीह रेलवे पुल के समीप वाहन का जांच किया गया तो गाड़ी में ढिबरा पाया गया। इसके बाद वाहन जब्त करके वन परिसर लाया गया। गाड़ी मे 2 टन ढिबरा लोड है जिसकी कीमत एक लाख रुपया है। वाहन समेत अन्य पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके पर वनपाल पूनम राम, सुजीत कुमार सोनी, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद थे।
