Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न, शैक्षणिक प्रगति पर हुआ संवाद

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन (स्वायत्त) में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक प्रगति और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अभिभावकों से संवाद करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय परिसर के भ्रमण से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी एवं अभिभावकों ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत संबोधन के माध्यम से सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया।

अभिभावक-शिक्षक बैठक के प्रभारी सीताराम यादव ने पीपीटी के माध्यम से अभिभावकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों का परिचय भी कराया गया।

बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अभिभावकों को प्रशिक्षुओं की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीताराम यादव ने किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर डॉ. इन्द्र कुमार जायसवाल, श्रीमती विनीता कुमारी, पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर कुमार, सुचित कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More