Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

कोडरमा: डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी चालक, सह-चालक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं उन्नति की कामना की गई।

पूजा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों का भी पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने कार्यों को निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रजनीश जी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, कौशल और तकनीकी दक्षता का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के सभी चालक एवं सह-चालक विद्यार्थियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए विद्यालय परिवार उनका सम्मान करता है तथा उनके सुरक्षित एवं सफल जीवन की कामना करता है।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पावन पर्व को मनाते हुए समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More