कोडरमा: सीपीएस स्कूल में दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कोडरमा। झुमरी तिलैया के असनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोग्रेस स्कूल (सीपीएस) में झारखंड सरकार के दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार और अमित कुमार ने किया। विद्यालय की प्राचार्या हिना कोसर ने उपस्थित लोगों के समक्ष स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।
विद्यालय प्रबंधन के तौफीक हुसैन ने कहा कि जनसेवा और राज्य के शैक्षिक विकास के प्रति सुदिव्य कुमार सोनू का समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन राज्य और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहायक कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विद्यालय परिवार ने दिवंगत मंत्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।
