Koderma News: नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी देते भाजपा नेता।

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के द्वारा शिव वाटिका, झुमरी तिलैया में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाने की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बरकट्ठा के विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने लगभग 25 वर्षों के जनसेवा के कार्यकाल में 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा की है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई गति प्राप्त की है और गरीबों, वंचितों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता एक माह तक सेवा, समर्पण और जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी जी के विचारों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।

विधायक अमित यादव ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर संध्या 7 बजे घर-घर दीपक जलाकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व वरीय नेता डॉ नरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, मंत्री सुधीर सिंह, सुनीति सेठ, जिला कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी, जिला कार्यालय मंत्री हरि पंडित, झुमरी तिलैया नगर उतरी मण्डल अध्यक्ष इंद्रदेव बरनवाल, कोडरमा नगर मण्डल अध्यक्ष संजय पासवान, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More