Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के जन्मदिन पर भाजपा उत्तरी नगर मंडल ने काटा केक, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

कोडरमा: झारखंड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झुमरीतिलैया नगर मंडल उत्तरी के अध्यक्ष इन्द्रदेव वर्णवाल की ओर से शुक्रवार को स्थानीय शिव वाटिका परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में केक काटकर विधायक डॉ. नीरा यादव का जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव एवं उनके पति विजय यादव की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

मौके पर झुमरीतिलैया नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव वर्णवाल, महामंत्री पप्पू कुमार भदानी एवं साकेत सिंह, चन्द्रशेखर जोशी, सचिन कपसीमे, अर्जुन सिंह, लक्ष्मी वर्णवाल, अविनाश चंद्रवंशी, मंत्री अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल कपसीमे सहित सुशील कुमार सिंह, अरविंद कुमार वर्णवाल, अक्षय वर्णवाल, ऋषभ सुरोलिया, अशोक कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, सुजल भदानी, सुदीप्तो घोष, अजय झा, दिनेश सिंह, राजकुमार यादव एवं सुदेश मोदी उपस्थित थे।

इसके अलावा डोमचांच मंडल एवं मरकच्चो मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. नीरा यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. नीरा यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. नीरा यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की तथा संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More