Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 16 सितंबर को पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन (स्वायत्त) झुमरी तिलैया में 16 सितंबर 2026 को पॉडकास्ट जिसका थीम विकसित भारत @2047 है, का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. चंद्र भूषण शर्मा उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में कुलपति जेन जी और जेन अल्फा से रूबरू होंगे एवं उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर बी.एड. 2025-27 के प्रशिक्षु आयुष कुमार एवं समीना परवीन कुलपति से शिक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछेगें। इस अवसर पर कोडरमा जिले के अन्य शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने प्रशिक्षुओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने साझा की।
