Koderma News: नटराज कला केंद्र में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ भव्य तीज महोत्सव

कोडरमा: शहर के डॉक्टर गली स्थित नटराज कला केंद्र में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रंगारंग जुम्बा डांस, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में पहुंचीं। तीज के गीतों पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण उत्सवी हो गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े विभिन्न रंगों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही भारतीय त्योहारों एवं संस्कृति को उत्साह और सामूहिकता के साथ मनाने का संदेश देना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है।
उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, उमंग और उत्साह लेकर आए। कार्यक्रम में नेहा, प्राची भदानी, रेखा वर्णवाल, निक्की, सुविता अग्रवाल, रश्मि एकघरा, दीपा भदानी, रितु, सुमन एवं अंजना भदानी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।
