PM मोदी के मंगलसूत्र पर निंदनीय बयान देने से वोटिंग प्रतिशत कम हुआ : कैलाश यादव

राँची : प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने देश में हो रहे लोकसभा आम चुनाव में औसतन कम वोटिंग होने पर चिंता जताई है !
उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में प्रचंड बेरोजगारी,महंगाई, डिग्री प्राप्त युवाओं का भविष्य, किसान,मजदूर, महिला सुरक्षा एवं बढ़ती गंभीर के इलाज हेतु स्वास्थ्य चिकित्सा जैसे ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण मुद्दे को छोड़ मंगलसूत्र,बजरंगबली, हिंदू मुस्लिम कर ध्रुवीकरण करने जैसे अनर्गल बातें करने से देश की जनता जनार्दन काफी नाराज है जिस कारण वोटिंग करने में बहुत ज्यादा रुचि नहीं दिखाई दे रहे हैं, निश्चित रूप से भारतीय लोकतंत्र के लिए चिंताजनक विषय है !

ज्ञात हो कि पिछले 10 वर्ष पहले 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कहा था अब देश में बेरोजगारी,महंगाई, महिला सुरक्षा,युवाओं,मजदूरों, किसानों की बदहाली दूर कर एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे, इन सभी बातों से देश की सभी वर्गो के लोगों ने भरोसा जताकर आपार जनसमर्थन दिया एवं पूर्ण बहुमत देकर ऐतिहासिक परिणाम दिया था ! लेकिन 10 वर्ष बाद 2024 में पीएम मोदी अपने वादे और दावे पर खरे नहीं उतरे सिर्फ एक थोथी दलील और लोकलुभावन घोषणाएं रह गई !
बीजेपी देश की मुख्य एजेंडा प्रचंड बेरोजगारी एवं महंगाई पर बातें छोड़ धार्मिक एवं जातीय ध्रुवीकरण कर लोगों में आपसी भाईचारे बिगाड़ने का काम कर रहा है जिस कारण देश की जनता काफी नाराज़ हैं,खास तौर पर महिला,युवा,किसान एवं मजदूर वर्ग इस बार बीजेपी एनडीए के पक्ष में वोटिंग करने को तैयार नही है और परिवर्तन करने की ओर इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे हैं।
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री पवित्र मंगलसूत्र पर अशोभनीय बयान देकर सारी मर्यादाओं को लांघ दिए हैं,देश की महिलाएं काफी नाराज हैं जिसकी चारो तरफ निंदा हो रही है,यही कारण है कि देश के महिलाएं,युवा एवं सामान्य वर्ग के लोग वोटिंग करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और औसत वोटिंग प्रतिशत कम हो रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए काफी चिंता का विषय है !

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने यादव के बयान का खंडन करते हुए बताया की वोट प्रतिशत कम होना इंगित करता है कि इंडिया गठबंधन के मत देने वाले मतदाता निश्चित पराजय को देख मतदान में रुचि नहीं ले रहे हैं बाकी सभी तर्क निराधार हैं।