हमसफ़र की खोज खत्म, हरा से भगवा हुए चंपाई! बाबूलाल पर विराम, अब टाइगर के हाथ में भाजपा की कमान

रांची: जिस हमसफर की खोज में दिशोम गुरु का तपा-तपाया शिष्य और पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हरे रंग वाली झामुमो को अलविदा करने का मन बनाया था, आखिरकार वह खोज पूरी हो गयी, 30 अगस्त को हरा रंग से भगवा होने की औपचारिकता पूरी कर ली जायेगी. खबर यह भी है कि इस बीच खुद गृह मंत्री अमित शाह चंपाई सोरेन के आवास पर भी जायेंगे. साफ है कि डूबती आशाओं के बीच भाजपा को कोल्हान में एक खेवनहार मिल गया है, कोल्हान के जिस दुर्ग को गीता कोड़ा के पालाबदल से ध्वस्त करने में सफलता नहीं मिली, मधू कोड़ा के सानिध्य से जिस किले में दरार नहीं आयी, अब उस किले ध्वस्त करने में कोल्हान टाईगर पतवार की भूमिका में नजर आयेंगे. 

 कोल्हान में कोलाहल का अंतिम अध्याय पूरा? 

आपको बता दें कि संताल और कोल्हान को झामुमो का सबसे मजबूत किला समझा जाता है, हालांकि वर्ष 2019 में संताल की 16 में 4 सीटों पर भाजपा भगवा फहराने में सफल रही थी, लेकिन कोल्हान की 14 की 14 सीटों से सफाया हो गया था. इस प्रर्दशन के साथ ही डबल इंजन की सरकार का सत्ता से विदाई हो गयी थी, हेमंत की उस आंधी में खुद तात्कालीन सीएम रघुवर दास को भी पूर्वी जमेशदपुर की अपनी सीट गंवानी पड़ी थी. हालांकि उतरी छोटानागपुर में भाजपा का प्रदर्शन तब भी बेहतर रहा था, 28 में से 16 सीटों पर वह जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. लेकिन पांच वर्ष गजुरने के बावजूद भी भाजपा के सामने आज भी संताल और कोल्हान को फतह करना एक चुनौती है. इसी चुनौती को पूरा करने के लिए कभी सीता-गीता का प्रयोग किया जाता है तो कभी चंपाई सोरेन को भगवा पट्टा पहनाया जाता है, हालांकि इस प्रयास का भी अंतिम परिणाम क्या होगा, इसका फैसला तो विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा. लेकिन हर सियासी दल की तरह भाजपा भी कोशिश भी इस चुनौती को पार पाने की है. 

बैक फायर करते ही टूट सकता है भाजपा का सपना

लेकिन भाजपा रणनीतिकारों की यह रणनीति बैक फायर भी कर सकता है. चंपाई सोरेन का भाजपा में आना भले ही उसके सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए एक सामान्य सी बात हो, लेकिन बाबूलाल और अर्जुन मुंडा के लिए यह सपनों पर व्रजपात होने के समान है. चंपाई सोरेन की इस वापसी पर अभी तक ना तो अर्जुन मुंडा ने अपना मुंह खोला है और ना ही बाबूलाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है, साफ है कि भाजपा के ये दोनों स्टालवार्ट बेहद खामोशी के साथ बदलते हालात पर नजर बनाये हुए हैं, और इसका पार्टी के सांगठनिक स्ट्रक्चर में क्या बदलाव हो सकता है. इसकी समीक्षा की जा रही है और यदि चंपाई सोरेन को सीएम चेहरे के रुप में प्रस्तूत करने की कोशिश की जाती है, तो फिर इस ऑपरेशन का बैक फायर की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

अब क्या होगा बाबूलाल का अगला कदम?

हमसफ़र की खोज खत्म, हरा से भगवा हुए चंपाई! बाबूलाल पर विराम, अब टाइगर के हाथ में भाजपा की कमान
बाबूलाल मरांडी ( फाइल फोटो)

 

यहां यह भी याद रहे है कि चंपाई सोरेन को भले ही कोल्हान का टाइगर की उपाधि से नवाजा जाता रहा हो, लेकिन एक सच यह भी है कि पूरे कोल्हान में  वह अपने चेहरे के बूते ना तो झामुमो का परचम लहराने में सफल थें और ना ही भाजपा की नैया पार करने की स्थिति में हैं, बहुत हद तक सराईकेला और उसके निकटवर्ती विधानसभाओं में ही इसका प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन बाबूलाल की सियासी पकड़ झारखंड के किसी खास कोने में सिमटना नहीं रहा रहा है, पलामू प्रमंडल, उतरी छोटानागपुर से लेकर संताल की सियासत में भी मजबूत हस्तक्षेप रहा है. इस हालत में यदि बाबूलाल के सीने में कोई दर्द होता है, कोई टीस नजर आती है, तो इसका दुष्परिणाम भी भाजपा को झेलना पड़ सकता है.

अर्जुन मुंडा पर भी रखनी होगी नजर

हमसफ़र की खोज खत्म, हरा से भगवा हुए चंपाई! बाबूलाल पर विराम, अब टाइगर के हाथ में भाजपा की कमान
अर्जुन मुंडा ( फाइल फोटो)

 

ठीक यही स्थिति अर्जुन मुंडा की है. चंपाई प्रकरण के बीच पहले ही अर्जुन मुंडा ने यह बोल कर अपना संकेत दे दिया था कि कोल्हान की सियासत में भाजपा के पास पहले से ही कई मजबूत चेहरे हैं, साफ है कि उनका इशारा अपने चेहरे की ओर था, वह राज्य के तीन तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इस हालत में एक खतरा यहां से भी सामने आ सकता है. हालांकि अभी इसमें कुछ वक्त लगेगा. और यह भी देखना होगा कि भाजपा इसे किस रूप में हैंडल करती है. क्योंकि चंपाई सोरेन के साथ ही भाजपा के अंदर पूर्व मुख्यमंत्रियों की संख्या पांच हो जायेगी. रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के साथ ही मधु कोड़ा को भी भाजपा के साथ ही गिना जा सकता है और पांचवां नम्बर चंपाई सोरेन का होगा. इस प्रकार पांच-पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक साथ संभलाना भी कोई आसान चुनौती नहीं होगी, फिर बाबूलाल ने 14 वर्षों के सियासी वनवास के बाद अपनी पार्टी का भाजपा में विलय सिर्फ भगवा झंडा ढोने के लिए तो नहीं किया था, उनके अंदर भी सियासी महत्वकांक्षा होगी, सीएम का सपना होगा, तो क्या अब वह इन सपनों को तिलाजंलि देने को तैयार होंगे?

फिलहाल पीड़ा का इजहार करने की स्थिति में नहीं है बाबूलाल मरांडी

हालांकि फिलहाल बाबूलाल मरांडी अपनी इस पीड़ा को सार्वजनिक करने की स्थिति में नहीं है, लेकिन यदि इस ऑपरेशन से उनके सीने में कोई दर्द होता ,  पीड़ा होती है, तो यह पूरा ऑपरेशन बैक फायर भी कर सकता है. क्योंकि राजनीति में एक साथ कई चेहरे काम करते हैं, सियासत का सच सिर्फ वह नहीं होता जो सामने से दिखलायी देता है, यदि ऐसा होता तो आज चंपाई सोरेन भाजपा के साथ क्यों होते?  जिस तरीके से हिमंता विस्व सरमा ने दावा किया है कि पिछले पांच महीनों से चंपाई सोरेन के साथ संवाद चल रहा था, उसके बाद तो इसमें कोई शक-सुबहा की बात नहीं रही कि जिस हेमंत सोरेन ने उनकी ताजपाशी की थी, अपने निकट संबंधियों को किनारा कर सीएम की कुर्सी पर बैठाया था, उस हेमंत सोरेन को जेल जाते ही चंपाई का भगवाकरण की शुरुआत हो चुकी थी, सीएम की कुर्सी पर रहते हुए ही झामुमो को धवस्त करने की रणनीति बनायी जा रही थी, भले ही सत्ता की झामुमो की थी, लेकिन सियासत हेमंत के बजाय हिमंता का चल रहा था, चंपाई सोरेन भाजपा के मोहरा बन काम कर रहे थें, और इसका कारण भी बेहद साफ है, चंपाई सोरेन को इस बात में कोई शक सुबहा नहीं था कि हेमंत के लौटते ही उन्हे अपनी कुर्सी गंवानी पड़ेगी, लेकिन एक बार सीएम कुर्सी पर बैठने के बाद उनकी सियासी महत्वाकांक्षा आसमान छूने लगा था, अब वह किसी भी कीमत पर इस कुर्सी को छोड़ने को तैयार नहीं थे? एक सियासत दान के रुप में अपना सियासी शतरंज बिछाने का चंपाई सोरेन को पूरा हक है, लेकिन यह हक बाबूलाल के पास भी है, और यह आशा करना कि बाबूलाल और अर्जुन मुंडा इसी यों ही स्वीकार कर लेंगे, एक अपरिपक्व नजरिया होगा. 

निशिकांत का स्वागत और बाबूलाल मरांडी की चुप्पी



ध्यान रहे कि चंपाई प्रकरण अखबारों की सुर्खियां बन रही है,  निशिकांत दुबे चंपाई सोरेन को आगे कर हेमंत सोरेन पर हमलावर हो रहे हैं, यह दावा ठोंक रहे हैं कि चंपाई को मंत्रिमंडल से बाहर करने का हिम्मत भी हेमंत सोरेन के पास नहीं बचा, उधर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी चंपाई सोरेन का दिल खोल कर स्वागत करते हुए  सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखते हैं कि “भारतीय जनता पार्टी परिवार में आपका स्वागत है,झारखंड आंदोलनकारी, आदरणीय शिबू सोरेन जी के हनुमान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren जी को जोहार! झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड की जनता को धोखा दिया, अपनों को भी नहीं छोड़ा। आपने जनता की अपेक्षा के अनुरूप निर्णय लिया है।  लेकिन बाबूलाल से लेकर अर्जुन मुंडा की ओर से चंपाई सोरेन के खैर मकदम में एक भी ट्विट नहीं आया.

क्या यह इस बात का सबूत नहीं है कि चंपाई सोरेन की एंट्री के बाद भाजपा अंदर भी एक भूचाल आने वाला है, बाबूलाल और अर्जुन मुंडा की चुप्पी इसी ओर इशारा है

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More