Hazaribagh News: आंगन उत्सव में सेविका-सहायिकाओं का हुआ सम्मान, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर

कटकमसांडी में आंगन उत्सव के दौरान सेविका-सहायिकाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते अतिथि।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

हजारीबाग: सेवा, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के संदेश के साथ सोमवार को कटकमसांडी पश्चिमी मंडल के कटकमसांडी आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों के साथ समय बिताकर उनके पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कटकमसांडी पश्चिमी मंडल के सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी, अजमेरी खातून, रुबैदा खातून, गांगी मिंज एवं कमोदा देवी सहित अन्य सेविका-सहायिकाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव और सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेविका-सहायिकाएं माताओं और बच्चों तक जरूरी जानकारी और सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती हैं।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता मनोज पाण्डेय, आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी, रुबेदा खातून, अजमेरी खातून, गांगी मिंज सहित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे मौजूद रहे। बच्चों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More