Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जिला पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण

हजारीबाग जिला पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपायुक्त हेमंत सती।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने सोमवार को जिला पुस्तकालय, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पठन-पाठन की स्थिति, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं तैयारी से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, मेहनत एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनावश्यक व्यवधानों एवं विसंगतियों से बचते हुए पूरी लगन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी।

विद्यार्थियों ने उपायुक्त से पुस्तकालय में अध्ययन का समय बढ़ाने का अनुरोध किया। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने पुस्तकालय में वाई-फाई की व्यवस्था कराने तथा सोलर पैनल लगाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही।

उपायुक्त ने पुस्तकालय कर्मियों को पुस्तकालय का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने, नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की आवश्यक जरूरतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का समुचित रखरखाव एवं विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More