Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी

हजारीबाग खाद्य सुरक्षा जांच।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती तथा अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.09.2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा हजारीबाग शहर के खिरगांव क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान पी. शिवा, खिरगांव से सुधा पनीर का नमूना संग्रह किया गया। इसके बाद बजरंग डेयरी से भी पनीर का नमूना संग्रह किया गया।

संग्रहित दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट में पाए गए तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता त्रिपाठी, हजारीबाग-04, विकास शर्मा, सूरज कुमार एवं धनेश्वर कुशवाहा सहित खाद्य सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता एवं पैकेजिंग की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More