Hazaribagh News: पंकरी बरवाडीह में चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव थाना पुलिस की हिरासत में पकड़ा गया आरोपी बिनोद कुमार।

बड़कागांव: बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 19/20 सितंबर 2026 की रात पंकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का Eicher कंपनी का ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मी चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद टुकन साव ने 20 सितंबर को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20 सितंबर 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

चोरी हुए ट्रैक्टर और अज्ञात आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 21 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकडा़ पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बिनोद कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लिखलाही घाटी जंगल से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More