Hazaribagh News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा बड़कागांव में आयोजित हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम

हजारीबाग: बड़कागांव उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार के नेतृत्व में मुख्य अतिथि मुखिया अनिकेत नायक की उपस्थिति में पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया अनिकेत नायक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने कहा कि “दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा की राह को आसान बनाने का माध्यम है।
कई बच्चे दूरी और आने-जाने की कठिनाई के कारण नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। साइकिल मिलने से ऐसे विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी और उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, हरिश्चंद्र गुप्ता, देवकांत शर्मा, अमित राणा, घनश्याम शाह एवं संगीता कश्यप सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
