Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु मां का पावन जन्मोत्सव

कबीर ज्ञान मंदिर जन्मोत्सव।

गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु मां का पवन जन्मोत्सव बहुत भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु मां द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर अपने आराध्य सद्गुरु मां का पूजन वंदन किया। हरितालिका तीज में रत बहनें और भाई सबों ने सदगुरु माँ के सानिध्य में सदगुरु कबीर साहब के साखीग्रंथ के पाठ सहित यज्ञ हवन किया गया।

अपराह्न सत्र का कार्यक्रम तत्क्षण भाव अभिव्यक्ति प्रतियोगिता से आरंभ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने भजनों के भाव की अभिव्यक्ति कर सद्गुरु माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया। नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। अपने सद्गुरु के प्रति अपनी भक्ति निवेदित करते हुए छोटे – छोटे बच्चियों द्वारा किया गया भावनृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।

मय समय पर विवादित रहे हमारे सभ्यता के महान ग्रंथ मनुस्मृति पर एक नाट्य मंचन की प्रस्तुति की गई “मनुस्मृति में नारी”। जिसके माध्यम से बताया गया कि मनुस्मृति के बारे में फैलाये जा रहे भ्रम और गलत व्याख्या आज समाज को गुमराह कर रही हैं, अतः गुमराह नहीं होकर अपने धर्मग्रंथों पर आस्था बनाए रखें और कहा सुनी पर भरोसा नहीं करके स्वयं ग्रंथों का अध्ययन कीजिए। हाथ कंगन तो आरसी क्या?? स्वयं पढ़े मनुस्मृति और सच जानें।

दूसरा नाटक गुरु माँ के जीवन पर किया गया ” गुरु माँ का बचपन” जिसमें गुरु माँ के संघर्षों को पूरा जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। विभिन्न भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सद्गुरु माँ ने अपने दिव्य उपदेश में कहा कि जीवन में, भक्ति, वैराग्य के साथ समता रखें। जीवन है! तो सुख – दुख लगा रहेगा, इसके बीच शांति में स्थिर रहने के लिए समता अनिवार्य है। समता को अपनाए और आनंदित रहें।

सनातन संस्कृति, अध्यात्म और कबीर-वाणी के प्रचार-प्रसार को समर्पित महान तपस्वनी सद्गुरु माँ भारतीय परंपरा पर बहुत जोर देती हैं और राष्ट्र के प्रति प्रेम उनके हृदय में हिलोरे लेता है। उन्होंने आगे कहा… कि जीवन में एक अनिवार्य अंग भक्ति को बना लीजिये,, जीवन क्षणभंगुर है। श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को भी जीवन मुक्ति का संदेश दिया है, और सद्गुरु कबीर की वाणियों में भी जीवन में भक्ति की बहुतायात चर्चा और राम नाम से लौ लगाने की बात मिलती है।

सद्गुरु कबीर ने हर श्वांस में राम नाम लेने की प्रेरणा दी है, उनसे सीख लेकर रोजमर्रा के कार्यों को करते हुये, हृदय से ईश्वर नाम का सुमिरन करे। जीवन क्षणभंगुर है, जब तक जीवन है, संस्कार बनाना चाहिए, जीवन को स्वयं और परमार्थ की भलाई में लगाएं, अभिमान का त्याग करें, और ईश्वर को धन्यवाद दें, जिन्होंने जीवन और योग्यता दी है।
​

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More