Giridih News: माहुरी वैश्य महामण्डल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 114 वर्षों की धरोहर और संस्कारों के संरक्षण पर जोर

गिरिडीह:माहुरी वैश्य महामण्डल की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जीटी रोड, ईसरी बाजार स्थित मथुरासिनी भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी मां मथुरासिनी की वंदना के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता महामण्डल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव उमाशंकर चरणपहाड़ी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि समाज के पूर्वजों द्वारा सौंपी गई 114 वर्षों की गौरवशाली धरोहर और परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल और महामण्डल को इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करना होगा।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने वाले समाज के युवक-युवतियों को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं से अवगत कराएं। साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ी रहे।

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष चर्चा हुई। राजेश गुप्ता ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण समाज का कोई भी मेधावी छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी मंडलों को प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा विवाह समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने, अंतरजातीय विवाह से जुड़े विषयों तथा सामाजिक सुधार के विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नए मां मथुरासिनी मंदिर सह विवाह भवन के निर्माण कार्य की प्रगति और विगत आय-व्यय के ब्योरे पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महामण्डल एवं ईसरी मंडल के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। महामण्डल से प्रकाश सेठ, राजेंद्र तरवे, अनिल गुप्ता, शिव गुप्ता, रेनू कुमारी, सुनील कुमार, सुरेश राम, प्रदीप कुमार, शंकर गुप्ता, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, कंचन एकघरा, मनीष कुमार और अनुज सेठ उपस्थित रहे।

केंद्रीय विंग्स से केंद्रीय महिला समिति की उमा देवी तथा केंद्रीय नवयुवक समिति से संजीत तरवे, साहिल एकघरा एवं हरिमोहन कधेवे मौजूद रहे।

ईसरी मंडल से अध्यक्ष गौरी शंकर माथुर, उपाध्यक्ष राजेश भदानी, सचिव दामोदर सेठ समेत विनोद सेठ, कैलाश माथुर, सुनील सेठ, अनिल सेठ, अजीत माथुर, सुजीत माथुर, बलदेव सेठ और दिलीप माथुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भवन संचालन समिति से दिनेश सेठ, सुधीर माथुर, महेश भदानी और जय प्रकाश राम ने बैठक में भाग लिया। वहीं ईसरी महिला समिति से ममता माथुर, रश्मि माथुर, रागिनी सेठ सहित कई मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More