Giridih News: इरगा नदी में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, माफिया ने पुलिस से छुड़ाया

इरगा नदी पुल पर अवैध रूप से गिराए गए बालू को जप्त कर ले जाती पुलिस एवं क्यूआरटी टीम।

गिरिडीह: परसन ओ०पी० क्षेत्र के झारखंडी धाम इरगा नदी में अवैध बालू का खनन कर अनगीनत ट्रैक्टरों से परिवहन किये जाने तथा बालू माफिया नकूल प्रसाद वर्मा एवं उनके सहयोगी के द्वारा अवैध बालू बिक्री करने का शिकायत प्राप्त से पुलिस करवाई पर उतर आई जिसके आलोक में गश्ती दल के द्वारा अवैध बालू लोड किये हुए एक ट्रैक्टर को इरगा नदी पुल पर पकड़ा गया था।

जिसे नकुल प्रसाद वर्मा एवं उनके सहयोगी के द्वारा लोगों का भीड़ इकट्ठा कर इरगा नदी पुल पर ही बालू डम्प कराकर ट्रैक्टर भगवा दिया गया एवं नदी में बालू लोड कर रहे अन्य ट्रैक्टरों को भी भगाने में इनका सहयोग रहा साथ ही परसन के गश्ती दल के साथ ग्रामीणों को इकट्ठा कर पुलिस को गाली गलौज करते हुए अनाप-सनाप आरोप प्रत्यारोप लगाया जाने लगा।

तत्पश्चात अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुँआ के क्यू०आर०टी० टीम तथा हिरोडीह थाना के गश्ती दल के साथ ब्रीज पर अनलोड किये हुए बालू को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया एवं उक्त घटना के आलोक में प्राथमिकी अभियुक्त नकुल प्रसाद वर्मा पिता-स्व० दुलारचंद महतो .विकम प्रसाद वर्मा, पिता-नकुल प्रसाद वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा पिता-पुरन महतो सभी आरोपी परसन गांव का बताया गया इनके विरुद्ध थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

वही इस आरोप में बीस पच्चीस अन्य लोगों को भी आरोपी बना कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। इधर कुछ ग्रामीणों ने इस संदर्भ में कहा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ लगाया गया आरोप निराधार है। कहा गाली गलौज किसी अन्य व्यक्ति के साथ दी गई पुलिस को गाली नहीं दी जा रही थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More