Giridih News: सुकन्या लक्ष्मी फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय गांदी में मनाया भव्य हिंदी दिवस

गिरिडीह: सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, गिरिडीह की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गांदी में बच्चों के बीच हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच हिंदी कविता, कहानी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से हिंदी पढ़ने, लिखने एवं अपनी मातृभाषा का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की स्वीटी कुमारी, राखी कुमारी, मनिता देवी, मो. मनोवर आलम, धिरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, गिरिडीह द्वारा कहा गया कि आने वाले समय में भी बच्चों की शिक्षा एवं प्रतिभा विकास के लिए इस प्रकार के जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
