Giridih News: रोजगार के अभाव में जान जोखिम में डालकर कोयला निकाल रहे लोग

पेट पालने की मजबूरी में खदान के भीतर से कोयला निकालने की मशक्कत करते स्थानीय लोग।

गिरिडीह: पेट पालने की मजबूरी इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती। रोजगार के अभाव में गरीब लोग जमीन के भीतर उतरकर कोयला निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। माले नेता राजेश सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कोयला निकालने के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों को करीब से देखा।

राजेश सिन्हा ने कहा कि “यह सिर्फ कोयला निकालने का मामला नहीं, बल्कि गरीबों के पेट की लड़ाई है। लोग शौक से जमीन के अंदर नहीं उतर रहे, बल्कि परिवार चलाने की मजबूरी उन्हें इस जोखिम भरे काम तक ले आई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला निकालने के दौरान लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और पुलिस की पूछताछ व कार्रवाई से भी उनकी परेशानी बढ़ती है। सिन्हा ने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी और भूख की मार है, तो दूसरी तरफ पुलिस की सख्ती।

ऐसे में गरीब आखिर जाए तो जाए कहां? माले नेता ने कहा कि सरकार और प्रशासन को गरीबों की मजबूरी को समझना चाहिए। “कार्रवाई से पहले रोजगार का रास्ता दिखाइए। लोगों को जान जोखिम में डालकर कोयला निकालने के लिए मजबूर करने वाली परिस्थितियां खत्म करनी होंगी।” उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान और प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित व सम्मानजनक रोजगार की व्यवस्था की मांग की।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More