Giridih News: दिवंगत मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह। गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक सह कैबिनेट मंत्री स्व. सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक एवं असमय निधन पर गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एसोसिएशन की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि स्व. सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से पूरा गिरिडीह क्षेत्र स्तब्ध और शोकाकुल है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, सहज व्यक्तित्व तथा गिरिडीह के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया और अपने कार्यों से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई।

एसोसिएशन ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन परिवार उनके साथ खड़ा है। सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More