Giridih News: मिर्जागंज में आयोजित भाकपा माले की जमुआ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुई

मिर्जागंज में जमुआ विधानसभा स्तरीय संयुक्त बैठक में चर्चा करते भाकपा माले नेता।

गिरिडीह: भाकपा माले की जमुआ विधानसभा स्तरीय संयुक्त बैठक आज दिनांक 21 सितंबर को मिर्जागंज में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पार्टी के दिवंगत नेता कॉमरेड इब्नुल हसन बसरू जी की 17वीं बरसी के अवसर पर आगामी 29 सितंबर को जमुआ में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके तहत सुबह 11 बजे जमुआ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके बाद 12 बजे जमुआ बाजार में मार्च निकाला जाएगा और दोपहर 12:30 बजे से जमुआ ब्लॉक मैदान में छात्र-युवा कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-युवा शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से की। मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य उस्मान अंसारी, विजय पांडेय, मनोवर हसन बंटी, मीना दास, रीतलाल वर्मा, रणजीत यादव, भगीरथ पंडित, अभिमन्यु राम, रामेश्वर ठाकुर, देवरी प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, बीरबल साव, मोहम्मद राजा, रिझो महतो, बाबूलाल मंडल, बिशेश्वर यादव, बासुदेव ठाकुर, भोला पासवान समेत जमुआ, देवरी प्रखंड कमेटी के कई साथी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More