गौतम सागर राणा राजद चुनाव अभियान समिति के संयोजक मनोनीत

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड राजद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा को राज्य में 14 लोकसभा चुनाव के लिए राजद का चुनाव अभियान समिति संयोजक मनोनीत किया हैं और साथ ही पलामू लोकसभा चुनाव के लिए विशेष प्रभारी बनाया है।
यह जानकारी राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दी। उन्होंने ने बताया कि राणा को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाने की खबर राजद अध्यक्ष यादव ने झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव को पटना में एक विशेष बैठक के दौरान दी।
कैलाश यादव ने बताया कि राणा जेपी आंदोलन के दौरान कई प्रमुख चेहरों में एक हैं। 50 वर्षो की लंबे राजनीतिक जीवन में राणा 3′ बार विधायक एवं एमएलसी तथा राजद का प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी कार्यशैली सदैव बीजेपी आरएसएस के विचारधारा के खिलाफ रही है। ये प्रखर समाजवादी तथा सेक्युलर सोच के व्यक्तित्व रहे हैं। उन्हें संगठन और चुनाव लड़ाने का काफी अनुभव प्राप्त हैं। निश्चित रूप से इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का पार्टी एवं संगठन को काफी लाभ मिलेगा।
