झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत

रांची : देश के उच्चतम न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में  बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किसी तरह की राहत देने से इनकार किया.  ईडी द्वारा गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली सोरेन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने निष्पादित कर दिया है. 
 
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अब यह याचिका निरर्थक है।  पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई.
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. जिस पर फैसला आने में देर होता देख हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत का रुख किया था, लेकिन इस बीच 29 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है. जिस पर 13 मई को फैसला आएगा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं . 
 
 
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More