13 मई को होने वाले मतदान पर 15 हजार 4D कैमरे से निर्वाचन आयोग की रहेगी पैनी नजर

 

रांची :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में आयोजित 10-सिंहभूम, 11- खूंटी, 13 पलामू एवं 12-लोहरदगा के सभी मतदान केंद्रों पर अंदर एवं बाहर की ओर दो 4D कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इन सभी कामों की वेबकास्टिंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्तर, मुख्यालय स्तर एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर की जा रही है। वह रविवार को राज्य मुख्यालय स्तर पर बनाये गए वेबकास्टिंग रूम का निरीक्षण कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि झारखंड में होने वाले 13 मई के मतदान में लगभग 15 हजार 4D कैमरे से वेबकास्टिंग कराई जा रही है। इन सभी कामों को मतदान केंद्रों पर लगाकर इनके फीड चेक कर लिए गए हैं। इन कैमरों से मतदान के अंदर एवं बाहर हो रही गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार की शिकायत पर इसका फीड चेक करने हेतु व्यवस्थित भी किया जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More