ईडी ने धुर्वा प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में छापा मार ओ.एस.डी संजीव लाल के दराज से 3 लाख रुपए नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए

 

रांची : ईडी की टीम ने धुर्वा में प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित लाल के कार्यालय में छापेमारी के बाद राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओ.एस.डी संजीव लाल के दराज से लगभग 3 लाख रुपये  के करीब नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

ईडी के एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लाल छापेमारी टीम के साथ थे। सूत्र ने कहा, “पीएमएलए अदालत के निर्देश के अनुसार लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को ईडी की रिमांड पर लेने के बाद छापेमारी की गई। लाल और उसका नौकर 13 मई तक ईडी के साथ रहेंगे।”

सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा, “यह पहली बार है जब ईडी सचिवालय पहुंची है।

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More