ई .डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में अफसर अली को किया गिरफ्तार

रांची :  केंद्रीय जांच एजेंसी, ई.डी. ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े आदिवासी जमीन घोटाले के मामले में अफसर अली को गिरफ्तार कर लिया है। ज़मीन  के नकली दस्तावेज बनाने में विशेषज्ञ अली की गिरफ़्तारी गत वर्ष 13 अप्रैल को सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में हुई थी।  इसके पास से फर्जी डीड बनाने से संबंधित स्टांप और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। उस समय से वह जेल में ही है और आज इ.डी ने उसे वही से ला कर न्यायालय के समक्ष सोरेन से जुड़े मामले में प्रस्तुत किया।  

 इस तरह हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में यह चौथी गिरफ़्तारी है।  इस केस में अब तक सोरेन के अलावा निलंबित अंचल उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, दलाल सद्दाम हुसैन और हेमंत सोरेन के वास्तुकार मित्र विनोद सिंह की गिरफ़्तारी हो चुकी है।  अली की खासियत यह है कि वह किसी का भी हस्ताक्षर हबहु नकल कर लेता है। गिरफ़्तारी के बाद ई.डी. ने अली के पूछताछ के रिमांड पर लेने का आवेदन दिया।  न्यायालय ने  इस आवेदन को स्वीकार कर लिया और अली को 22 अप्रैल तक के लिए इ.डी को सौंपा।  

ईडी ने मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर कई दिनों तक पूछताछ की।  जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।  जानकारी के मुताबिक, सद्दाम ने ऐसे 11 डीड (रजिस्ट्री के दस्तावेज) के फर्जीवाड़े की पुष्टि की है जो कोलकाता के बताये जा रहे हैं।  यह डीड रांची के अलग-अलग इलाकों में स्थित भूखंडों के हैं, जिनके आधार पर भूमि पर कब्जा करने की तैयारी थी.  अब ई .डी अली को हुसैन के आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करेगा ताकि और भी साक्ष्य सामने आ सके।    

 
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More