IIT (ISM) धनबाद में वेस्ट ऑप्टिमाइजेशन पर तीन महीने का ग्रीन स्किल प्रोग्राम शुरू

धनबाद। IIT (ISM) धनबाद के डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग (ईएसई) स्थित ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने मंगलवार को “वेस्ट ऑप्टिमाइजेशन प्रोफेशनल” पर तीन महीने के ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीएसडीपी) सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की। मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज (एमओईएफएंडसीसी), भारत सरकार के सहयोग से आयोजित यह प्रोग्राम 20 दिसंबर तक चलेगा।
इस कोर्स का मकसद सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट और रिसोर्स ऑप्टिमाइजेशन के क्षेत्र में स्किल्ड प्रोफेशनल तैयार करना है। ट्रेनिंग में सॉलिड, प्लास्टिक, बायोमेडिकल, ई-वेस्ट और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट को शामिल किया गया है। सोर्स सेग्रीगेशन, रिसाइक्लिंग, सर्कुलर इकोनॉमी और वेस्ट मैनेजमेंट के नए तरीकों पर भी फोकस रहेगा।
प्रोग्राम में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 20 प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में ईएसई विभाग के हेड और ईआईएसीपी सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो. आलोक सिन्हा ने कहा, “शहरी इलाकों में बढ़ती वेस्ट मैनेजमेंट की चुनौती से निपटने के लिए बड़ी संख्या में स्किल्ड प्रोफेशनल की जरूरत है। इस तरह के प्रोग्राम अर्बन लोकल बॉडीज की क्षमता बढ़ाने के साथ देश के क्लीननेस और सस्टेनेबिलिटी मिशन को भी मजबूत कर सकते हैं।”
उन्होंने भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए स्किल डेवलपमेंट की जरूरत पर जोर दिया और देश को स्किल्ड मैनपावर का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में प्रयासों का उल्लेख किया।
ईएसई विभाग के प्रोफेसर (एचएजी) प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि अकादमिक संस्थानों की भूमिका इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार ग्रीन स्किल तैयार करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “एमओईएफएंडसीसी का सहयोग एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी के उभरते क्षेत्रों में कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।”
प्रो. विपिन कुमार ने कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें क्लासरूम ट्रेनिंग के साथ प्रैक्टिकल और फील्ड-बेस्ड ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा फोकस प्रतिभागियों को वेस्ट मैनेजमेंट की बेसिक समझ के साथ आधुनिक तकनीकों का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस देना है।”
एमओईएफएंडसीसी का ईआईएसीपी (एनवायरनमेंटल इंफॉर्मेशन, अवेयरनेस, कैपेसिटी बिल्डिंग एंड लाइवलीहुड प्रोग्राम) देशभर में पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, जागरूकता और कैपेसिटी बिल्डिंग को बढ़ावा देता है। इसके तहत ग्रीन स्किल और पर्यावरण आधारित रोजगार से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।
यह ट्रेनिंग मिशन LiFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) से भी जुड़ी है, जिसका उद्देश्य लोगों और समुदायों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार लाइफस्टाइल और रिस्पॉन्सिबल कंजम्पशन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंत में ईएसई विभाग के प्रोफेसर प्रो. सुरेश पांडियन ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। कार्यक्रम में विभाग के फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्च स्कॉलर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।
