Dhanbad News: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने ढोकरा आमटाल में प्रस्तावित स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण

सिंदरी स्टेडियम स्थल निरीक्षण।

धनबाद: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने आज ढोकरा आमटाल स्थित प्रस्तावित स्टेडियम स्थल का औचक जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

ज्ञात हो कि विधायक के विशेष प्रयासों और निर्देशों के बाद पहले ही इस क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। आज के इस स्थलीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य से संबंधित प्रशासनिक औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करना और धरातल पर प्रक्रिया को गति देना है।

निरीक्षण के दौरान विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को खेलकूद के लिए एक बेहतर और आधुनिक बुनियादी ढांचा मिल सके। उन्होंने कहा कि सिंदरी के युवाओं में खेल के प्रति असीम संभावनाएँ हैं, और उन्हें एक उचित मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

मौके पर सीओ मुरारी नायक, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता , डीएसओ (DSO) उमेश लोहरा, सरकारी अमीन, ग्रामीण कार्य विभाग (स्पेशल डिवीजन) के कनीय अभियंता (JE) और चंदन प्रसाद (सहायक अभियंता, ज, बिकेश कुमार शर्मा (कनीय अभियंता) बिजली विभाग के सहायक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही इस अवसर पर रोहित महतो,अशित चटर्जी, हारु बाउरी, अनिल कुमार महतो, पिंटू पाल, मो. आशिफ, आलोक कुमार माजी, मिंटू चंद्रा, सीमांत चक्रवर्ती, सौरभ चक्रवर्ती, आकाश माजी, रोहित कुमार, धीरेन्द्र चंद्र पाल, कार्तिक रवानी, मुकेश बावरी, झालू रवानी, रविंद्र रवानी और राजू तूरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More