Dhanbad News: उत्कृष्ट कार्य के लिए 64 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

धनबाद में संरक्षा पुरस्कार समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित करते डीआरएम अखिलेश मिश्र।

मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने जून और जुलाई 2026 में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने जून 2026 एवं जुलाई 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 64 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया।

रेलवे के अनुसार, इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न रेल खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी मामलों का समय रहते पता लगाया। उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण रेल परिचालन में आने वाली संभावित समस्याओं, दुर्घटनाओं एवं असामान्य परिस्थितियों को टालने में मदद मिली।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। रेलवे की ओर से कहा गया कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की सतर्कता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यप्रणाली से रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

कार्यक्रम में धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More