Dhanbad News: पहाड़पुर में करम पर्व महोत्सव में शामिल हुईं तारा देवी, झारखंडी संस्कृति-संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

धनबाद। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर शिव मंदिर प्रांगण में कला संस्कृति मंच द्वारा भव्य करम पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
तारा देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित माता-बहनों को करम पर्व की बधाई दी। उन्होंने झारखंडी संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने के लिए आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया।
अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने तारा देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। तारा देवी ने आत्मीय सम्मान के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
मौके पर भीखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, निर्मल महतो, विकास महतो, अरुण महतो, सुधीर महतो, साधु महतो सहित अनेक गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
